खबरवाणी
सनातन कप रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
मुलताई। पवित्र नगरी मे शुक्रवार शाम सनातन कप प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। टूर्नामेंट का प्रथम मुकाबला शिवा पीपी लीजेंड वर्सेस निकुंज जोलखेड़ा 11 के बीच खेला गया।जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव बीपी 11 ने निकुंज 11 को निर्धारित 8ओवर में 50 रन का लक्ष्य दिया शिवा पीपी 11 की ओर से अनूप ने सबसे सर्वाधिक 16 रनों की पारी खेली वहीं निकुंज 11 की ओर से नवीन गलफट ने दो विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी निकुंज 11 मात्र रन 45 रन ही बना सकी ।इस प्रकार से इस प्रथम मुकाबले को शिवा पीपी 11 ने 5रनों से जीत लिया ,टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला निकुंज 11 जोलखेड़ा और kc आमला के बीच खेला गया ,जिसमें टॉस जीत कर निकुंज 11 ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।।kc आमला ने निर्धारित 8ओवरों में 95,रन का लक्ष्य निकुंज 11 को दिया ,kc आमला के छोटू ने टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहली 50,लगाई , लक्ष्य का पीछा करने उतरी निकुंज 11 फिर एक बार मात्र 47रन ही बना पाई और ये मैच भी गवाया ,इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार छोटू को दिया गया ,वही रात्रि का अंतिम और तीसरा मुकाबला शिवा pp और kc आमला के बीच खेला गया ,जिसमें टॉस जीत कर kc ने शिवा पीपी को बेटिंग के लिए आमंत्रित किया , निर्धारित 8ओवर में शिवा की टीम ने 5,विकेट खो कर 69रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करने उतरी kc आमला ने फिर एक बार छोटू और जीतू मानकर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते लक्ष्य को आसानी से 6,ओवर में प्राप्त किया।28रन बनाने वाले जीतू मानकर इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे ।





