Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

By
On:

गर्मी का सबसे तगड़ा दौर यानी नौतपा 2026 इस बार 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा की शुरुआत मानी जाती है। इन 9 दिनों में धरती आग की तरह तपती है और लू का असर भी काफी ज्यादा देखने को मिलता है। इस बार का नौतपा सिर्फ मौसम ही नहीं बल्कि कई राशियों की जिंदगी पर भी असर डालने वाला है। खासकर वृषभ, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि वालों को गुस्से पर रखना होगा काबू

नौतपा की शुरुआत होते ही वृषभ राशि के लोगों पर इसका सीधा असर दिखाई दे सकता है। इस दौरान स्वभाव में चिड़चिड़ापन, गुस्सा और अहंकार बढ़ सकता है। घर-परिवार या बिजनेस में छोटी-छोटी बातों पर बहस होने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले लोगों का पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना बेहद जरूरी रहेगा, नहीं तो बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि वालों की जेब पर पड़ेगा असर

मिथुन राशि के जातकों के लिए नौतपा थोड़ा टेंशन वाला समय ला सकता है। इस दौरान खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं और पैसों की तंगी महसूस हो सकती है। फालतू खर्च आपकी सेविंग्स को हिला सकता है। किसी को उधार देने या निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि वालों के रिश्तों में आ सकती है खटास

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए नौतपा रिश्तों की परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है। पति-पत्नी या लव पार्टनर के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। छोटी बातों को लेकर बहस और तनाव का माहौल बन सकता है। साथ ही बिजनेस या पैसों के मामले में भी नुकसान होने के संकेत हैं। ऐसे समय में किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें और शांत दिमाग से काम करें।

कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य का रखना होगा ध्यान

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। घर में तनाव और लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य, खासकर मां की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। खुद की हेल्थ भी बिगड़ सकती है, इसलिए खानपान और दिनचर्या का खास ध्यान रखें। ज्यादा धूप में निकलने से बचें और शरीर को हाइड्रेट रखें।

नौतपा में इन बातों का रखें खास ध्यान

नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर रहती है, इसलिए सभी राशियों के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्यादा देर धूप में घूमने से बचें, खूब पानी पिएं और खानपान हल्का रखें। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दौरान संयम और शांति बनाए रखना शुभ माना जाता है। हालांकि यह सभी बातें धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं।

Read Also :- BMW F450 GS Review: क्लच होते हुए भी बिना क्लच चलने वाली दमदार एडवेंचर बाइक

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News