BMW F450 GS पहली नजर में ही एक प्रीमियम एडवेंचर बाइक का फील देती है। इसका डिजाइन काफी हद तक BMW R1300 GS और BMW F900 GS से मिलता-जुलता है। लुक्स एकदम मस्कुलर और रफ एंड टफ हैं, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।
ERC टेक्नोलॉजी क्या कमाल करती है
इस बाइक की सबसे खास बात है इसका ERC यानी Easy Ride Clutch सिस्टम। इसमें क्लच मौजूद है, लेकिन आप चाहें तो बिना क्लच दबाए भी बाइक चला सकते हैं। शहर की ट्रैफिक या ऑफ-रोडिंग में ये फीचर काफी काम का साबित होता है, जिससे राइडिंग और भी आसान और स्मूद हो जाती है।
इंजन और परफॉर्मेंस का देसी दम
BMW F450 GS में 420cc का ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो पावर और स्मूदनेस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देता है। ऑन-रोड हो या ऑफ-रोड, बाइक हर जगह बढ़िया परफॉर्म करती है। हल्का वजन होने की वजह से कंट्रोल भी आसान रहता है।
ऑफ-रोडिंग और हैंडलिंग कैसी है
इस बाइक को गोवा की सड़कों और ऑफ-रोड ट्रैक पर टेस्ट किया गया। 178 किलो का वजन इसे अपने सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक बनाता है। 220mm का ग्राउंड क्लियरेंस और 845mm की सीट हाइट इसे एडवेंचर राइड के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
Read Also:OnePlus Nord 6 5G पर बंपर ऑफर, सस्ते में घर लाएं दमदार स्मार्टफोन
कीमत और वैरिएंट्स की जानकारी
BMW F450 GS तीन वेरिएंट में आती है—Base, Exclusive और GS Trophy। इसकी शुरुआती कीमत करीब 4.7 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल GS Trophy की कीमत 5.3 लाख रुपये तक जाती है। ERC टेक्नोलॉजी सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलती है।





