खबरवाणी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हाइस्कूल मैदान में 700 से अधिक प्रतिभागियों ने किया योग
मुलताई।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर के हाईस्कूल मैदान पर आयुष विभाग बैतूल एवं नगरपालिका परिषद मुलताई द्वारा योग का आयोजन किया हैं। इस अवसर एसडीएम राजीव कहार,सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कमलेश सरिया एवं आयुष विभाग के डाक्टर ललीत चौधरी एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने योग सत्र का उद्घाटन किया। योगाभ्यास में सांदीपनि स्कूल,पीएम श्री कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल से छात्र छात्राओं ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योगासन किए।
कोलकाता से प्रसारित राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार योगाभ्यास कराया गया । कार्यक्रम के दौरान योग प्रदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने खेल शिक्षिका रश्मि बाथरे के निर्देशन में शिव तांडव स्तोत्र पर योगासनों की आकर्षक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पीएल पवार एवं मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने दैनिक जीवन में योग के महत्व को बताया उन्होंने 21 जून की भूगोलीय स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग एवं प्राणायाम ऊर्जा के अनंत स्रोत हैं । एसडीएम राजीव कहार ने योग विद्या को ऋषि परम्परा की महान विरासत बताया और प्रतिदिन योग प्राणायाम करके स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में सांदीपनि स्कूल प्राचार्य संदीप गणेशे, नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य नीलिमा गार्गव, संदीप रगड़े डाक्टर जितेंद्र वर्मा डाक्टर प्रगति पंडोले ब्लाक योग प्रभारी प्रज्ञा कीर्ति वर्मा एवं रागिनी शिवहरे ने विशेष सहभागिता की । कार्यक्रम का संचालन रश्मि बाथरे एवं सुशील पौनीकर ने किया। सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने योग प्रशिक्षकों एवं राष्ट्रीय स्तर पर विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।





