Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ भोलेनाथ का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

By
Last updated:

खबरवाणी

कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ भोलेनाथ का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

मुलताई।नगर के पटेल वार्ड में कामतानाथ भार्गव परिवार एवं विश्वेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा नव निर्मित मंदिर में महा शिव पुराण कथा एवं भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया हैं। महा शिव पुराण कथा प्रतिदिन चल रही हैं, रविवार को भगवान भोलेनाथ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व ताप्ती तट से कलश में ताप्ती जल लेकर भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गईं,कलश यात्रा ताप्ती से पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ हुई जिसमे गाजे बाजे के साथ आयोजन समिति के सदस्य, भार्गव परिवार सहित वार्ड वासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा में शामिल श्रद्धालू नाचते गाते हऱ हऱ महादेव के जयकारों के साथ ताप्ती परिक्रमा करते हुए मंदिर स्थल पहुंचे। जहां पर भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की जा रही हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News