खबरवाणी
गायत्री परिवार ने योग कर जन जन तक योग को पहुंचाने का लिया संकल्प
मुलताई।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में उपस्थित होकर एक साथ योग आसान , प्राणायाम एवं ध्यान किया। गायत्री परिवार के योगाचार्य नारायण देशमुख ने सर्वप्रथम सूक्ष्म योगीक क्रियाये करवाई ,तत्पश्चात ताड़ासन वृक्छासन कटी चक्रासन सलभाषण भुजंगासन मंडूकासन ,प्रज्ञा योग,सूर्य नमस्कार सेतू बंदासन , अनुलोम विलोम भ्रामरी,कपालभाति प्राणायाम के साथ ओंकार ध्यान कराया।उपस्थित भाई बहनों द्वारा प्रतिदिन स्वयं एक घंटा योग करने एवं योग को जन जन तक पहुंचाने की शपथ ली।योग समापन के पूर्व जो नियमित योग करने वाले भाई बहनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योग की महत्ता बताते हुए योग करने से घुटनों का दर्द,शुगर,बीपी
,थायराइड जैसी कई बीमारियों को दूर करने की बात कही।गायत्री परिवार के योगाचार्य नारायण देशमुख ने बताया कि न्यायालय परिसर मुलताई में देवेंद्र सोनी के द्वारा योग करवाया गया। वही जेल परिसर में रागिनी शिवहरे योगाचार्य ने योग आसान करवाया गया, वही जेल में गायत्री परिवार के नारायण देशमुख ने प्राणायाम एवं ओंकार ध्यान करवाया गया नारायण देशमुख ने बताया कि प्रतिदिन गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योग आसान प्राणायाम ध्यान निःशुल्क सिखाया जाता है जिसमें कोई भी व्यक्ति आकर इस योग की कक्षा में निशुल्क योग कर सकते है,।योग समापन पर गायत्री परिवार ट्रस्ट शाखा मुलताई द्वारा सभी को अंकुरित आहार दिया।





