Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Kidnapper Arrested – बालक के अपहरणकर्ता को नागपुर से किया गिरफ्तार

By
On:

भीख मांगने के लिए किया था अपहरण आमला पुलिस ने किया दस्तयाब

Kidnapper Arrested – आमला – नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक साल पहले गायब हुए बच्चे को अंतत: पुलिस ने नागपुर से दस्तयाब कर लिया है। इस मामले में बच्चे का अपहरण करने वाले दम्पत्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का अपहरण भीख मांगने के लिए किया गया था। लेकिन बच्चे के अत्यधिक रोने पर उसे 6 माह पूर्व इतवारी रेलवे स्टेशन नागपुर में छोड़ दिया गया था। पुलिस ने सकुशल बच्चे को दस्तयाब कर आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

26 दिसम्बर 2021 में हुआ था अपहरण | Kidnapper Arrested

07 जनवरी 2022 को फरियादिया संगीता पति मुकद्दर शेख उम्र 25 साल निवासी लक्ष्मण नगर आमला ने रिपोर्ट लिखवाई कि दिनाँक 26/12/2021 को वह अपने लडक़े सुल्तान और टीपू को लेकर घूम रही थी कि रेल्वे स्टेशन आमला पर राहुल, रूबिना और एक बुड्ढा बाबा मिले थे। राहुल को वह पहले से जानती है जो भीख मांगने का काम करता है। फिर वह घूमते हुये शासकीय अस्पताल के गेट के पास बच्चे टीपू और सुल्तान को छोडक़र पीने का पानी लेने के लिये अंदर चली गई।

बाहर आकर देखी तो सुल्तान अकेला खेल रहा था, टीपू नहीं था और राहुल और रूबिना भी नहीं दिखे। टीपू को आसपास तथा रेल्वे स्टेशन मे तलाश किया किन्तु टीपू नही मिला। भिखारी राहुल और रूबिना ने बालक टीपू को बहला फुसलाकर लेकर गये है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना आमला मे अप.क्र. 07/2022 धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया।

Also Read – Cancer Shivir Camp – बैतूल के बाद भोपाल में भी इतने बड़े कैम्प हो सकते हैं – सारंग

पुलिस ने किया था इनाम घोषित | Kidnapper Arrested

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा बालक की शीघ्र पतासाजी कर दस्तयाब करने के निर्देश दिये गये तथा अपहृत बालक एवं संदेहियों की सूचना देने पर 3000 रूपये नगद ईनाम की भी घोषणा की गई।

अति. पुलिस अधीक्षक बैतूल  नीरज सोनी के द्वारा एसडीओपी मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया के नेतृत्व में पुलिस थाना आमला की अलग- अलग पुलिस टीमें तैयार आमला से छिन्दवाड़ा होकर नागपुर तथा नागपुर से लेकर भोपाल एवं बीना से लेकर भूसावल तक सभी ट्रेन रूठों पर बालक एवं आरोपीगण की तलाश पतासाजी मे लगाया गया। बालक के रंगीन इश्तहार छपवाये गये तथा प्रमुख समाचार पत्रों मे भी छपवाया गया।

Also Read – Betul Crime News – बडोरा में चली गोली, तीन खाली खोखे मिले

मुखबिर की सूचना पर नागपुर पहुंची टीम

विवेचना के दौरान 29 जनवरी 2023 को मुखबिर की सूचना मिली कि संदेही राहुल परते और रूबिना ताजुद्दीन बाबा के जन्मदिन के कार्यक्रम में ताजबाग नागपुर आये है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल ताजबाग नागपुर पहुँचकर संदेहियों की तलाश पतासाजी किये जो संदेही राहुल पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

भीख मांगने के लिए किया था अपहरण | Kidnapper Arrested

पूछताछ करने पर आरोपी कभी कुछ कभी कुछ बताकर गुमराह करते रहा किन्तु जब हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो संदेही सोनू उर्फ राहुल परते ने बताया कि वह तथा उसकी पत्नि रूबिना ट्रेनों मे भीख मांगने का काम करते है। बच्चा साथ में हो तो ज्यादा भीख मिल जाती है।

इसलिये आमला से टीपू को उठाकर ले आये थे। करीब छ: माह तक टीपू को लेकर नागपुर तथा आस-पास के गाँवों में पुलिस से छिपते हुये भीख मांगते रहे। फिर जब टीपू रो रोकर ज्यादा परेशान करने लगा तो जून के महिने मे इतवारी रेल्वे स्टेशन पर छोड़ दिया। उक्त सूचना के आधार पर इतवारी रेल्वे स्टेशन नागपुर, मेन रेल्वे स्टेशन नागपुर एवं आसपास के चाईल्ड होम तथा अनाथालय मे पतासाजी की गई जो उक्त बालक टीपू शेख श्रृध्दानंद अनाथालय नागपुर मे सकुशल मिला ।

Also Read – Farmers Son Flying Officer – किसान के बेटे ने फ्लाइंग ऑफिसर बन किया नाम रोशन

आरोपीगण सोनू उर्फ राहुल परते पिता ईनू परते उम्र 22 साल नि. रावनवाड़ा टपरिया हाल – कब्रिस्तान रोड़ ताजबाग नागपुर एवं रूबिना सैयद पति सोनू परते उम्र 21 साल के खिलाफ साक्ष्य होने से दोनो को गिरफ्तार कर आमला लाया गया। जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में निरीक्षक संतोष पन्द्रे थाना प्रभारी आमला, उपनिरीक्षक नितिन उइके, सहायक उपनिरीक्षक पंचम सिंह उइके,  प्रधान आरक्षक सुनील राठौर, प्रधान आरक्षक दिलीप झरबड़े, प्रधान आरक्षक  बसंत उइके, आरक्षक रामकिशन नागौतिया, आरक्षक. जितेंद्र,  आरक्षक रोहित कुशवाह, आरक्षक राजेन्द्र  धाड़से, आरक्षक दीपेन्द्र सिंह एवं आरक्षक नागेन्द्र सिंह की भूमिका रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

2 thoughts on “Kidnapper Arrested – बालक के अपहरणकर्ता को नागपुर से किया गिरफ्तार”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News