Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Khooni Sangharsh : रास्ते के विवाद को लेकर दो परिवारों में हुआ खूनी संघर्ष

By
On:

आधा दर्जन घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बैतूल – Khooni Sangharsh रास्ते के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच पहले विवाद हुआ और उसके बाद विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। देखते ही देखते लाठी, लोहे की राड और पत्थर चलने लगे इसमें दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया है।

रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुसली में आज सुबह आंगन के रास्ते को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी, लोहे की राड और पत्थर चलने लगे जिससे दोनों ही परिवार के कुल सात लोग घायल हुए हैं। इस खुनी संघर्ष में किसी का सिर फुट गया है तो किसी के शरीर में गंभीर चोट पहुंची है। सभी घायलों को पहले आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

थाना प्रभारी श्री सोनी ने बताया कि घायलों में मिश्री ढंडोरे उम्र 52 वर्ष, किशोरी ढंडोरे 50 वर्ष, राहुल ढंडोरे 21 वर्ष, राजकुमार ढंडोरे 28 वर्ष, कमलती ढंडोरे 55 वर्ष, माखन ढंडोरे उम्र 62 वर्ष सभी निवासी पुसली तहसील आठनेर शामिल है। श्री सोनी ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Khooni Sangharsh : रास्ते के विवाद को लेकर दो परिवारों में हुआ खूनी संघर्ष”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News