Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Dulhe Ki Entry – अपने डॉगी को बाइक पर बैठाल कर दूल्हे ने ली एंट्री, सब देख कर रह गए दंग  

By
—
On:

Dulhe Ki Entry – इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई अपनी शादी को सुर्ख़ियों में लाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। आपने अभी तक दूल्हे की एंट्री घोड़ी पर या बग्घी पर देखा होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस दूल्हे की एंट्री का वीडियो वायरल हो रहा है वो एक दम अलग और हटके है क्यूंकि इसमें दूल्हा अपने पालतू डॉगी को बाइक पर सामने बैठ कर एंट्री मारी है। मंडप में मौजूद सभी मेहमान एंट्री देख कर दंग रह गए। 

अपने डॉगी के साथ मारी शानदार एंट्री(Dulhe Ki Entry) 

कहते हैं कि कुत्ते इंसान के सबसे अच्छे और वफादार दोस्त होते हैं और ज्यादातर लोग इस बात से सहमत हैं. एक दूल्हे का अपने पालतू कुत्ते के साथ बाइक पर वेडिंग वेन्यू में एंट्री करने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. यह वीडियो निश्चित रूप से आपका दिल छू लेगा. दर्शन नंदू पोल (Darshan Nandu Pol) द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा शेरवानी पहने बाइक पर अपने पालतू कुत्ते के साथ वेडिंग वेन्यू में एंट्री ले रहा है. शादी के मौके पर पालतू कुत्ते को वाइन कलर की शेरवानी भी पहनाई गई थी. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक बॉस की तरह’.

वीडियो देख हैरान हुए लोग(Dulhe Ki Entry) 

वीडियो को 5 दिन पहले पोस्ट किया गया था और अब तक इसे इंस्टाग्राम पर करीब 2 मिलियन व्यूज और करीब ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. नेटिजन्स को दूल्हे का यह अंदाज बहुत पसंद आया. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यह बेहद ही प्यारा सीन है… ऐसा ही होना चाहिए, चाहे कोई भी अवसर हो पालतू जानवरों को भी साथ रखना चाहिए. ‘ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘वाह मैं चाहता हूं कि हर कोई आपके जैसा हो और अपने पालतू जानवरों को इतने अच्छे तरीके से रखे.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत हेल्दी डॉग है.’ चौथे यूजर ने कमेंट किया, ‘वाह, कितना लकी कुत्ता है. इसके मालिक इसे इतना प्यार करते हैं.’

Source – Internet 

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News