Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News : डंपर की टक्कर से 1 की मौत, 1 घायल

By
—
On:

निशाना जोड़ पर घटी गंभीर दुर्घटना

Betul News – बैतूल – जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर थाना क्षेत्र के निशाना जोड़ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक की जहां मौत हो गई है वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर के बाद डंपर चालक फरार हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक का नाम जगदीश पिता चिपकू इवने उम्र 40 साल निवासी पाठई बताया जा रहा है। घायल युवक का नाम दिलीप पिता कोदू नर्रे उम्र 40 साल है। घायल युवक को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और मृतक युवक के शव को भी पोस्टमार्टम हेतु शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।शाहपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात डंपर के खिलाफ मामला दर्ज कर डंम्पर की तलाश जारी कर दी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News