Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – गंज पुलिस ने पकड़ा 60 हजार का गांजा

By
On:

8 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Betul Newsबैतूल गंज पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपए का गांजा जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह खुलासा किया गया।

पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री श्रृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में थाना गंज के थाना प्रभारी निरीक्षक ए. बी. मर्सकोले एवं स्टाफ को कल मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि दीपेन्द्र हरोड़े उर्फ सरकार एवं शशांक कुमरे हमलापुर में मांझी सरकार कार्यालय के सामने खड़े है। उनके बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कही डिलिवरी देने जा रहा है।

गंज पुलिस ने की कार्यवाही | Betul News

उपनिरीक्षक रवि शाक्य थाना गंज द्वारा हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताए गये हुलिये के दो लोगों को पकड़ा जिनके पास से चार-चार किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 60000/- रुपये का पाया गया। उक्त मादक अवैध आरोपी दीपेन्द्र हारोडे उर्फ सरकार पिता संतोष हारोड़े उम्र 21 वर्ष निवासी डिपो के पास हमलापुर एवं आरोपी शशांक कुमरे पिता नामदेव कुमरे उम्र 18 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड हमलापुर गंज बैतूल को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण

पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि दीपेन्द्र हारोडे उर्फ सरकार निवासी डीपो गेट के पास हमलापुर बैतूल व उसका साथी शशांक कुमरे निवासी अर्जुन नगर बैतूल का जो दीपेन्द्र हारोड़े तथा उसका साथी शशांक कुमरे हैं। दीपेन्द्र हरोड़े तथा शशांक के पास एक एक बैग है।

दोनों अपने बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कही डिलिवरी देने जाने के लिए हमलापुर में मांझी सरकार कार्यालय के सामने ईंट भा रोड़ पर बैग लिए खड़े हैं। यदि इन्हें शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो वे कहीं चले जायेंगे और अवैध मादक पदार्थ की अफरा- तफरी कर देंगे सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर आमला रोड़ ईंट भा के पास मुखबीर द्वारा बताए गये।

भागने का कर रहे थे प्रयास | Betul News

स्थान से थोड़ी दूरी पर पहुंचा जहां दो व्यक्ति मुखबीर द्वारा बताए गये हुलिये के मिले जो पुलिस को देख कर खदान की तरफ भागने लगे। उक्त दोनों व्यक्तियों को हमराह स्टाफ की मदद से पकड़ा। मुखबीर द्वारा बताए गये हुलिये के दो व्यक्ति मिले।

पहले व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम दीपेन्द्र हारोड़े उर्फ सरकार पिता संतोष हारोड़े जाति किराड़ उम्र 21 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड डिपो गेट के पास हमलापुर गंज बैतूल का होना बताया एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शशांक पिता नामदेव कुमरे उम्र 18 वर्ष निवासी अर्जुन नगर हमलापुर गंज जिला बैतूल का होना बताया।

तलाशी लेने पर मिला गांजा

आरोपी दीपेन्द्र हरोड के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से दो पैकेट गांजा कुल 03 किलो 900 ग्राम एवं आरोपी शशांक कुमरे के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से दो पैकेट गांजा कुल 03 किलो 520 ग्राम लगभग 08 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपीगण दीपेन्द्र हारोडे उर्फ सरकार एवं आरोपी शशांक कुमरे के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्यवाही में निरीक्षक ए.बी.मर्सकोले, उपनिरीक्षक रवि शाक्य, उपनिरीक्षक आदित्य करदाते, एएसआईउमेश बिल्लौरे, हवलदार 572 अतुल शर्मा, आरक्षक 631 आकाश, आरक्षक 534 जसपाल, आरक्षक 495 सुभाष आरक्षक 56 नितिन की विशेष भूमिका।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – गंज पुलिस ने पकड़ा 60 हजार का गांजा”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News