खबरवाणी
थाना गंज पुलिस ने नाबालिग बालिका को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
दिनांक 20/02/2026 को फरियादी कृष्णा पिता महादेव विश्वकर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, जिला चिकित्सालय बैतूल द्वारा थाना गंज में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री ने जहर का सेवन कर लिया है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उक्त सूचना पर थाना गंज में मर्ग क्रमांक 06/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के कथन लिए गए। कथनों के अवलोकन से पाया गया कि
आरोपी प्रवीण पिता शिवलाल बराहे, निवासी सिवनपाठ
द्वारा मृतिका को प्रत्यक्ष रूप से एवं व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से गाली-गलौच कर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी और इसी कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
उक्त तथ्यों के आधार पर थाना गंज में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 67/26 धारा 107 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 18/03/2026 को आरोपी प्रवीण पिता शिवलाल बराहे निवासी सिवनपाठ को गिरफ्तार किया गया तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, सउनि राज पहाड़े, प्रआर हितुलाल, प्रआर मंतराम, प्रआर संदीप, आर गजेन्द्र, आर सुरजीत एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया, मोबाइल संदेश या अन्य माध्यमों से प्रताड़ना, धमकी या अभद्र व्यवहार किए जाने की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करें। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिभावकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी या उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।





