Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

एक ही रात मे टूटे 5 दुकानों के ताले,3 दुकानों से नगद चोरी

By
On:

खबरवाणी

एक ही रात मे टूटे 5 दुकानों के ताले,3 दुकानों से नगद चोरी

मुलताई। नगर मे नागपुर नाके के आगे से कामथ तक सोमवार की सुबह अज्ञात चोर द्वारा 5 दुकानों के ताले तोड़कर 3 दुकानों से नगद रुपए चोरी कर लिए, वहीं चोरी को 2 दुकानों मे नगदी नही मिली। चोरी मे खास बात यह रही की चोर ने सिर्फ नगद रुपए चोरी किए,सामान चोरी नही किया।व्यापारी नमन अग्रवाल,दयाल पवार, राजेंद्र गढ़ेकर, जगदीश पटेल ने बताया सोमवार सुबह करीब 4.50 बजे से 6बजे के बीच एक व्यक्ति बाइक से आया और बाइक खडे कर दुकानों के ताले तोड़कर दूकान मे चोरी की। अज्ञात चोर द्वारा गिरिराज ट्रेडिंग कंपनी से नकद 50 हजार रुपए, कामथ मे पन्ना सैनिक केंटीन से कांच तोड़ कर 35 से 40 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया, वहीं जय बिल्डिंग मटेरियल से 20हजार रुपए नकद चोरी कर ले गया। वहीं चोर द्वारा भारत हार्डवेयर एवं अमर गीत टाइल्स कभी ताले तोड़कर काउंटर के ड्राअर तोड़े लेकिन चोर को रुपए नही मिले।चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों मे रोष व्याप्त है, व्यापारियों द्वारा घटना की थाने मे रिपोर्ट की है। इस संबंध मे टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया चोरी के प्रकरण मे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस द्वारा टीम गठित कर तकनीकी आधार पर जांच की जा रही है, शीघ्र ही चोरो को पकड़ा जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News