खबरवाणी
निशुल्क नेत्र शिविर मे 64 मरीजों आपरेशन के लिए चयनित,पाढर मे होगा आपरेशन
मुलताई। लायंस क्लब ताप्ती नगरी मुलताई द्वारा पाढर हॉस्पिटल एवं सरकारी अस्पताल के सहयोग से सोमवार को नगर के सरकारी अस्पताल मे मोतियाबिंद जांच एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में प्रातः 10 बजे से पंजीयन प्रारंभ हुआ, जिसमें कुल 145 मरीजों का पंजीयन किया गया। जांच उपरांत 64 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतु पाढर हॉस्पिटल ले जाया जाएगा।
शिविर में पाढर हॉस्पिटल से डॉ. अभिषेक एवं डॉ. अमृता मसीह द्वारा मरीजों की जांच की गई।
इस दौरान लायंस क्लब मुलताई ताप्ती नगरी के अध्यक्ष नमन अग्रवाल, सचिव अभिषेक अग्रवाल,नीरज ठाकरे,राजीव जैन,दीपेश बोथरा,हेमंत शर्मा,प्रकाश खड़के,रवि खाड़े,
जयेश संघवी,आशीष जैन,महेश नायक,सुधीर पुरी,योगेश पटेल,
सचिन ठाकुर, संतोष धोटे हिवरखेड़ उपस्थित रहे।शिविर मे नेत्र सहायक आरडी. गडेकर,विनोद कुमार बामने
जगदीश पहाडे,संगीता सिसोदीया
सुनीता अनघोरे,सुनीता उबनारे,
ज्योति विश्वकर्मा, प्रभा नागले, गीता बुआडे,बसंती पवार, पुनीत बदन सिंह एवं सुरेंद्र का विशेष सहयोग रहा।





