सेन समाज को मंगल भवन मिलना चाहिए – नवनीत गर्ग
Sen Samaj News – बैतूल – सर्व सेन समाज ने अपने स्थापना दिवस पर सेन परिवार सम्मेलन प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान, शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान कार्यक्रम शगुन मंगल भवन इटारसी रोड पर आयोजित किया था।
मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डीडी उइके, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, श्री राम मंदिर, शिव मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर, छोटा राम मंदिर, एकीकृत ट्रस्ट बैतूल के ट्रस्टी सचिव नवनीत गर्ग की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर सांसद डीडी उइके ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेन समाज का पीड़ियों से चला आ रहा बिजनेस दूसरे लोग न करें, जिससे समाज की अर्थ व्यवस्था पर असर न पड़े। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सेन समाज में शिक्षा पर जोर देना चाहिए जिससे समाज का उत्थान हो सके।

- ये भी पढ़ें :- Cheetah Aur Kachhua – चीता और कछुए की जोड़ी ने कर दिया कमाल
समाजसेवी नवनीत गर्ग ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि देखने में आता है कि सेन समाज का मंगल भवन नहीं है जिसके कारण समाज के कार्यक्रम उन्हें अन्य जगह करना पड़ता है जिससे काफी कठिनाई होती है। जनप्रतिनिधियों को इस ओर प्रयास करना चाहिए कि सेन समाज का मंगल भवन बने।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगरपालिका बैतूल ने सेन समाज के लिए सेन पार्क प्रस्तावित किया है जो जल्द ही बनाया जाएगा और यहां पर सेन समाज के कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं जिसमें 10 वीं, 12 वीं में अच्छे नम्बर लाने वाले विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र, शिल्ड देकर सम्मान किया गया। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

सेन परिवार सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ लोगों ने समाज के उत्थान के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में सर्व सेन समाज कल्याण एवं विकास समिति के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार बोरखड़े, समाज के युवा जिलाध्यक्ष दीपक मालवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मनचिय कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण जयसिंहपुरे ने किया एवं आभार सेन समाज के सचिव रामनारायण श्रीवास ने किया।





