Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

School Chale Hum – घंटी बजाकर किया स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ

By
On:

ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नेहा गर्ग की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

School Chale Humबैतूल मध्यप्रदेश में 17 से 19 जुलाई तक जनांदोलन के रूप में चलने वाले स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत सिमोरी में स्वछता की ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नेहा गर्ग, समाजसेविका तूलिका पचौरी, आशीष पचौरी, दिव्यांश द्विवेदी , मंडल महामंत्री संतोष बडौदे, पंच भूता बडौदे, दसन धुर्वे ने घंटी बजाकर किया।

पढ़ाया स्वच्छता का पाठ | School Chale Hum

इस अवसर पर श्रीमती नेहा गर्ग ने स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुवे स्वछता का जीवन मे महत्व बताया उंन्होने पन्नी को प्रकृति का दुश्मन बताते हुवे कहा कि आज गऊ माता पन्नी की वजह से बहुत तकलीफ में है जिसका दर्द नेहरू पार्क चौक पर लगी गऊ माता की कलाकृति बताती है। हमें अपने ग्राम को स्वच्छ रखना चाहिए। बच्चों को उन्होंने साबुन से हाथ धाने के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छ रहने प्रेरित किया।

इस अवसर पर तूलिका पचौरी ने कहा कि हमे जीवन मे प्रतिदिन महापुरुषों की कहानी पड़नी चाहिए जिससे हमें प्रेरणा मिलते रहे हमे स्कूल से ही अनुशासन सीखने को मिलता है,समूह में कार्य करने की कला मिलती है हमारे शैक्षिक व सहशैक्षणिक क्षेत्रो का विकास स्कूल से ही संभव है अत: स्कूल हमे अवश्य जाना चाहिए।

स्कूल को डस्ट बिन दिए उपहार में | School Chale Hum

इस अवसर पर शैलेन्द्र बिहारिया ने कहा कि भविष्य से भेट कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को स्कूल से जोड़ना है ताकि हमारे सरकारी विद्यालयों का भी सुधार हो सके इस अवसर पर श्रीमती नेहा गर्ग ने स्कूल को डस्ट बिन उपहार में दिया गया। साथ ही सभी बच्चों को स्वल्पाहार प्रदान किया। इस अवसर पर स्कूल चले अभियान के लिये जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही स्कूल चले अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल चले अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक पयारेलाल चौहान ने सभी बच्चों को पेन व कापियां वितरित की और बच्चों से संवाद किया। इस अवसर पर शिक्षिका ममता गोहर, श्यामजी परते, तुलसीदास ओजोने, पिंटू ओजोने, रामकिशोर पांसे, जगदीश धुर्वे, दसन धुर्वे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “School Chale Hum – घंटी बजाकर किया स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News