जिला न्यायाधीश बोले- पर्यावरण रहेगा तो मानव बचेगा
Vraksh Ganga Abhiyan – बैतूल – हरियाली अमावस्या के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आमला स्थित हसलपुर की रामटेक पहाड़ी पर वृक्ष गंगा अभियान अंतर्गत वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रमुख प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश प्राणेश कुमार प्राण के मुख्य आतिथ्य और डॉ. कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में 1100 पौधों का रोपण कर पुन: रामटेक पहाड़ी पर वृक्ष गंगा अभियान प्रारंभ किया है।
इस अभियान में आए पर्यावरण प्रेमियों को संबोधित करते हुए श्री प्राणेश कुमार प्राण जिला एवं सत्र न्यायधीश ने कहा कि पर्यावरण रहेगा तो मानव बचेगा। उन्होंने बताया कि यदि पौधारोपण का यह कार्य यदि गायत्री परिवार 100 साल पहले प्रारम्भ कर देता तो आज यहां घना जंगल होता।

उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन सभी को करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि धर्म न केवल चरित्र का निर्माण करता है बल्कि पर्यावरण का भी निर्माण करता है। वहीं विशेष आमंत्रित अतिथियों में सांसद दुर्गादास उईके, विधायक डॉ योगेश पंडागरे एवं जिले के पर्यावरणविद जलप्रहरी मोहन नागर ने भी श्रमदानियों को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद डीडी उईके ने कहा कि वेद की ऋचाएं कहती है कि प्रकृति को बचाना हम सभी का दायित्व है। आज सघन पौधारोपण की आवश्यकता है, पौधारोपण करने से मनुष्य प्रकृति के ऋण से मुक्त होता है।

न्यायाधीश के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी किया पौधारोपण | Vraksh Ganga Abhiyan
इस कार्यक्रम में पौधारोपण करने न्यायाधीश श्री अतुल राज भलावी, न्यायाधीश श्री राकेश कुमार सनोडिया न्यायाधीश रीना पिपल्या, वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी चौरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज मालवे, एसडीओपी नम्रता सोंधिया, आरएस उईके, वन विभाग, थाना प्रभारी संतोष पंद्रे, तहसीलदार लवीना घोगरे, रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीके पालीवाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर बसंत सूर्यवंशी, जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता अभय गर्ग, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हिरमन नागपुरे, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय, अधिवक्ता सुरेंद्र खातरकर, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल पाठक एवं अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Source – Internet
Also Read – Seema Haidar – यूपी ATS ने सीमा हैदर से की पूछताछ





