रासुका और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन | Hindu Sangathan
Hindu Sangathan – बैतूल – रावनबाड़ी में चल रहे बूचडख़ाने को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने आज विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही और फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
राष्ट्रीय हिन्दू सेना के पवन मालवीय ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 15 जुलाई की मध्य रात्रि ग्राम रावनवाड़ी में अमीन अली, अयूब खान, अजीम खान, मुर्सरफ खान और जावेद खान द्वारा गौमाता का कत्ल किया जा रहा था। सूचना मिलने पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और तीन फरार हो गए।

संगठन मांग करता है उक्त सभी अपराधियों पर रासुका लगाई जाए और बूचडख़ाने में गौमाता का कत्ल हो रहा था उसे ध्वस्त किया जाए। खेत के भूस्वामी पर भी प्रकरण दर्ज किया जाए। गौमाता गौ तस्कर कहां से लाते हैं और कत्ल करने के बाद गौमांस को कहां ले जाया जाता है इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए। यह कि पूर्व में भी बैतूल में ऐसी घटनाएं कारित हुई हैं। उनकी भी पुन: जांच की जानी चाहिए की वह वर्तमान में भी इसमें लिप्त तो नहीं हैं। बैतूल जिला महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है। जिसके कारण गौवंश की तस्करी बड़े पैमाने पर कर गौवंश को महाराष्ट्र ले जाया जाता है।

इन बैल बाजारों में धर्म विशेष के लोग गाय-बैल क्रय करने आते हैं। एक वाहन के अंदर 3-3 गौवंश को भरकर महाराष्ट्र ले जाते हैं। इस हेतु बैतूल जिले के सभी बैल बाजार को बंद किया जाए। बैल बाजार की आड़ में यह तस्करी हो रही है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने बैल बाजार जाकर वहां पर बेचने के लिए लाई गई 11 गाय को मुक्त कराकर गौशाला भेज दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष पवन मालवीय, दीपक कोसे, दीपक हरणे, राजा कुंभारे, मनीष जैन सहित अन्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।
सौहृार्द बिगाडऩे वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो: बजरंग दल
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, गौ रक्षा विभाग ने किया विरोध प्रदर्शन | Hindu Sangathan
Hindu Sangathan – बैतूल – बूचडख़ाने मामले में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, गौ रक्षा विभाग एवं सर्व हिन्दू समाज बैतूल ने आज विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और बूचडख़ाने मामले मेें आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि जिले का सौहृार्य बिगाडऩे के उद्देश्य से ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की जाए। और इसका सार्वजनिक रूप से खुलासा किया जाए। यह भी मांग की गई है कि गौवध जैसे अपराध करने वाले जघन्य अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के साथ ही उनकी चल-अचल संपत्तियां राजसात की जाए। बैतूल जिला महाराष्ट्र की सीमा से लगा है इस कारण यहां से बड़ी मात्रा में गौ तस्करी की जा रही है। गौ तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, दुर्गेश भारती, राजेश प्रजापति, चंचल राजपूत, मनीष सिंह रघुवंशी, सीमा मिश्रा, प्रमेश राजपूत, नितिन पंवार, दिनेश धुर्वे, अमित गावंडे, प्रमोद विश्वकर्मा, निलेश साहू, सतीष पाटनकर, त्रिलोक साहू, अंकित बारस्कर सहित अन्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।





