Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Baaz Ka Video – आसमान से आए Baaz ने छीना लोमड़ी का शिकार 

By
On:

लोमड़ी के चुंगल से खरगोश ले उड़ा बाज 

Baaz Ka Video – आसमान में रहने वाले सबसे खतरनाक पक्षियों में से एक है बाज जो की दूसरे सभी पक्षियों से ऊँचा उड़ता है और सबसे ख़ास बात जो बाज को सबसे अलग बनाती है वो ये है की इसकी उड़ान में आवाज नहीं होती है। और बाज के शिकार करने का तरीका भी सबसे अलग होता है।

दरअसल बाज जब भी शिकार करता है तो आसमान से ही शिकार पर निगाहें अड़ा लेता है और फिर नीचे आकर झपट्टा मार देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है की कैसे एक बाज आसमान से उड़ता हुआ नीचे आता है और फर निचे लोमड़ी के चुंगल में फसे खरगोश को अपने पंजों में दबोच कर उड़ जाता है। 

लोमड़ी से खरगोश को छीन ले गया बाज | Baaz Ka Video 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लोमड़ी शिकार के लिए खरगोश के पीछे पड़ जाती है. वो उसे चंगुल में लेकर दबोचने लगती है. लेकिन दूर से बाज ने लोमड़ी और खरगोश पर नजर गड़ा रखा था. वो उड़कर पास गया और लोमड़ी के चंगुल से खरगोश को छीनकर ले गया |

लोमड़ी अपने हाथ से शिकार को निकलता हुआ देखती रह गई. बाज इतना शक्तिशाली होता है वो लोमड़ी को भी उड़ा ले जाने ती क्षमता रखता है. इस वीडियो को देख कह पाना मुश्किल है कि बाज ने खरगोश की जान बचाई या निवाला बना गया। 

वायरल हुआ वीडियो | Baaz Ka Video 

बाज का यह वीडियो big.cats.india नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, ‘बाज ने लोमड़ी की पकड़ से खरगोश को चुरा लिया.’ 

Source – Internet 
For Feedback - feedback@example.com

Related News

*परमंडल रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से आवागमन ठप* *डॉ सुनीलम ने पत्र लिखकर की रेलवे प्रशासन से स्थाई समाधान की मांग* मुलताई।नगर से सटे ग्राम परमंडल में स्थित रेलवे अंडरब्रिज में बारिश के चलते जलभराव से आवागमन बाधित हो गया है। जल भराव का स्थाई समाधान करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक एवं किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और डीआरएम को पत्र लिखा है। डॉ सुनीलम ने बताया ग्राम परमंडल स्थित रेलवे गेट क्रमांक 264-बी पर वर्ष 2024 में रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण कर पूर्व का रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। यह मार्ग आमला, जौलखेड़ा, खेड़ली बाजार, जंबाड़ा सहित लगभग 150 गांवों के ग्रामीणों, किसानों, स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों, व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है।वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही अंडरब्रिज में लगभग 3 से 4 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लगभग तीन माह तक आवागमन बाधित होता रहता है जलभराव इतना अधिक होता है कि एक मोटर पंपों से भी प्रभावी जल निकासी संभव नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है तथा कई बार वाहन बीच मार्ग में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।डॉ सुनीलम ने कहा कि भारतीय रेलवे अपनी तकनीकी दक्षता एवं उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में इस प्रकार की गंभीर तकनीकी त्रुटि निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाती है तथा आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है।डॉ सुनीलम ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि अंडरब्रिज का उच्चस्तरीय तकनीकी निरीक्षण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए,जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।डॉ सुनीलम ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के ग्रामीण जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

3 thoughts on “Baaz Ka Video – आसमान से आए Baaz ने छीना लोमड़ी का शिकार ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News