जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में मतदाताओं का दिखा उत्साह
Advocates Association Election – बैतूल – जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव में 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्य शामिल है। आज सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ जिसको लेकर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी जिससे लग रहा है कि चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए 557 मतदाता हैं। जिनके द्वारा संघ के 11 पदों के लिए वोटिंग की जा रही है। मतदान के बाद आज शाम को ही मतगणना होगी और देर रात तक परिणाम घोषित हो जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी नितिन मिश्रा अधिवक्ता एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता आकाश श्रीवास्तव, अधिवक्ता आरपी साहू, अधिवक्ता अरविंद्र देशपांडे की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो रही है।

यह प्रत्याशी है मैदान में | Advocates Association Election
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है जिनमें दो पूर्व अध्यक्ष भी शामिल है। जिनमें अवध कुमार हजारे, संजय कुमार मिश्रा शामिल है। इसके अलावा तीसरे प्रत्याशी के रूप में सुरेंद्र सिंह चौहान मैदान में है। उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक पाल, जयदीप रूनवाल, संजय चौरसे, सचिव पद के लिए बलदेव कुमार महाजन, रजनीश जैन, रविंद्र धोटे, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार कापसे, योगेश कुमार पाटिल शामिल है।

कार्यकारिणी सदस्य के 7 पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में है जिनमें अधिवक्ता चंदू, दीपक कुमार घोरमाड़े, माधव सरनेकर, निकिता काले, राजेंद्र कुमार बघेल, श्यामसुंदर राठौर, सौरभ परिहार, सुंनदा नागले, सुनील सोनकपुरिया एवं उमेश कुमार गुहारिया शामिल है। गौरतलब है कि सहसचिव पद के लिए अधिवक्ता कलश दीक्षित और पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए राजेंद्र गायकवाड़ का एक ही नामांकन पाया गया था इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
93 वर्ष की आयु में किया मतदान | Advocates Association Election

जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठतम अधिवक्ता राधाकृष्ण गर्ग भी 93 वर्ष की आयु में मतदान करने पहुंचे। श्री गर्ग जब मतदान के लिए पहुंचे तो मतदान स्थल पर मौजूद प्रत्याशियों और अन्य अधिवक्ताओं ने उनसे आशीर्वाद लिया। उनके द्वारा मतदान करने पर अधिवक्ताओं का कहना था कि श्री गर्ग अधिवक्ता के हितों के लिए हमेशा आगे बढक़र सहयोग देते हैं। इस अवसर पर श्री गर्ग का कहना था कि 1955 में वकालत प्रारंभ करने के बाद आज तक मैं जिला अधिवक्ता संघ के किसी भी चुनाव में अनुपस्थित नहीं रहा।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.