इंदौर – चोर पुलिस के किस्से आपने बोहोत सुनें होंगे और आप सभी ये भी अच्छी तरह जानते हैं की पुलिस का नाम सुनकर ही चोरों के पसीने छूट जाते हैं। आज एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक घर में चोर चोरी के इरादे से घुसा और उसी वक़्त पुलिस आ गई।
चोर जल्दबाजी में अपने आपको बचाने के लिए तीसरी मंजिल की बालकनी से लटक गया और कूदने की धमकी देने लगा और जैसे ही पुलिस और घर वाले चोर को पकड़ने पहुंचे उसने छलांग लगा दी जिसका वीडियो वहां नीचे मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में बना लिया।
युवक चोरी करने एक घर में घुसा था। तभी घर में सो रही महिला जाग गई। इसके बाद युवक छत पर चढ़ गया। इस बीच पुलिस के पहुंचने पर वह कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस और परिवार के लोग जब उसे पकड़ने छत पर पहुंचे तो उसने ऊपर से ही छलांग लगा दी। उसे पुलिस ने सड़क पर कंबल फैलाकर बचा लिया।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.