Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपा नगर मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन हेमंत भैया के कार्यकाल के तीन वर्षों में हुआ विकास और कांग्रेस शासन के 60 वर्षों में जनता थी निराश – कृष्णा गायकी

By
On:

खबरवाणी

भाजपा नगर मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन हेमंत भैया के कार्यकाल के तीन वर्षों में हुआ विकास और कांग्रेस शासन के 60 वर्षों में जनता थी निराश – कृष्णा गायकी

मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया कार्यशाला को संबोधित

आठनेर / भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आठनेर कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बरखेड़ रोड स्थित शिवाजी लॉन में बुधवार को सम्पन्न हुई । भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तह एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी नगर मंडल प्रभारी नरेंद्र गड़ेकर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति सुषमा मनोज जगताप, भाजपा जिला कार्यसमिति के नवनियुक्त सदस्य पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर, बद्रीनाथ पंडाग्रे ,श्रीमती भागवंती साहू,नपा उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, विधायक प्रतिनिधि शिवदलयाल आजाद,भापजा अजा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष विजय गायकवाड़, नव नियुक्त किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल पटेल युवा मोर्चा जिला मंत्री सोपान जगताप सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थित में संपन्न हुई है । कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता , पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र के पूजन से किया गया जिसके पश्चात मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने मंडल में जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी साथ ही श्री राने ने पूर्व के कांग्रेस शासन में गांव की सड़कों की याद कार्यकर्ताओ को दिलाई ओर कहा कि कांग्रेस के समय सड़कों पर पत्थर मिट्टी हुआ करती थी लेकिन आज भाजपा सरकार में गांव गांव तक पक्की सड़के बन चुकी है जिसका फायदा गांव शहर का हर नागरिक उठा रहा है।
जिसके पश्चात भाजपा मंडल महामंत्री मधुसुदन अमरूते ने ओरछा में हुई प्रदेश कार्यसमिति के बैठक में लिए गए पार्टी नेतृत्व के प्रस्ताव का वाचन किया और जिला कार्य समिति सदस्य पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर ने प्रस्ताव का समर्थन कर पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया । मंडल प्रभारी नरेंद्र गड़ेकर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रमों
भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कांग्रेस शासन के 60 वर्षों और बैतूल विधायक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्य काल के तीन वर्षों की तुलना कर दी ,श्री गायकी ने कांग्रेस पर आक्रामक होकर कहा कि कांग्रेस शासन के 60 वर्ष में जनता केवल निराश रही है और हेमंत भैया के तीन वर्ष के विधायक कार्यकाल में नगर मंडल के हर गांव में करोड़ों रुपयों से हुई विकास कार्य की जानकारी दी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य मंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में देश राज्य के विकास की गति हर क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के चलते हो रही है जिसकी जानकारी जन जन तक पहुंचाने की बात कही और कहा कि कांग्रेस जनता को झूठ दिखाती है उनके बहकावे से जनता को बचाना है ।
कार्यक्रम में पार्टी वरिष्ठ नेता नंदू बारपेटे,मानिक कनाठे,रमेश आजाद, जप सदस्य मंडल महामंत्री राजू सलाम कैलाश आजाद, गोलू चढ़ोकार, नपा एल्डर मेन संजय सोनी,रोशन झोड़,किरण जोगी, पार्षद विभा योगेश जगताप छोटू गावंडे अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष वसीम शेख,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमति निर्मला आजाद सहित रामकिशोर हारोडे, के शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष सोशल मीडिया प्रभारी रहे ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News