Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होंगे श्रीलंका के न्यायमंत्री-अग्रवाल

By
On:

कल होगा अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन का आयोजन

Betul News – बैतूल – देश प्रदेश में चर्चित हो गए आमला में होने जा रहे अंर्तराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जहां प्रशासन ने स्पष्ट रूप से सम्मेलन के लिए अनुमति देने से लिखित इंकार किया है वहीं आयोजन सम्मेलन को करने पर अड़े हुए हैं। राजनैतिक समीक्षक इस विवाद को लेकर यह समीक्षा करने में लग गए हैं कि इस आयोजन का राजनैतिक और सामाजिक लाभ आयोजकों को मिलेगा और इस आयोजन के विरोध का नुकसान दूसरे पक्ष को कितना होगा?

राजनैतिक रूप से जागरूक आमला क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर निशा बारंगे कल अपने आवास का उद्घाटन कर रही हैं। और इसी के साथ-साथ गगन फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन का आयोजन किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। लेकिन प्रशासन के इंकार के बाद इस सम्मेलन के आयोजन पर प्रशासन क्या वैधानिक कार्यवाही करता है यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश अग्रवाल ने खबरवाणी को पूछने पर बताया कि इस कार्यक्रम में श्रीलंका के न्यायमंत्री विजय दासा राजपक्षे के अलावा वर्ल्ड एलायंस ऑफ बुद्धिस्ट के प्रसीडेंट थाईलैंड सहित 23 मेहमान शामिल होने का दावा किया गया है। इन मेहमानों में 11 देशों के विदेशी मेहमान शामिल है। और सभी मेहमान फ्लाइट से आज नागपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह आमला पहुंचेंगे।

साढ़े 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम के संयोजक सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कल सुबह सभी मेहमान आमला पहुंचेंगे। साढ़े 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें सबसे पहले मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात घर पर सर्वधर्म प्रार्थना की जाएगी। प्रार्थना के बाद सभी मेहमान मंच पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें बहुत सारे लोगों के पहुंचने की संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
निशा बांगरे को सोशल मीडिया पर मिल रहा भारी समर्थन
अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन एवं विश्व शांति पुरस्कार कार्यक्रम की तैयारियां पिछले एक माह से चल रही थी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे आमला विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रही थीं। इसी दौरान इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति मांगी थी लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। इन दोनों मामलों के बाद निशा बांगरे ने डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। उनके निर्णय को लोग सही बता रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर जो कमेंट्स आ रहे हैं उसमें लिखा जा रहा है कि आपके द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है और हम सभी आपके साथ है।

विक्टिम कार्ड खेल गई निशा बांगरे

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनैतिक समीक्षक यह मान रहे हैं कि अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन को लेकर जिस तरह से भाजपा शासित सरकार और प्रशासन ने विभिन्न कारणों को लेकर जिस तरह का रूख अपनाया है उसके बाद डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने इस पूरे विवाद को सामाजिक भावनाओं से जोड़ते हुए विक्टिम कार्ड खेल लिया है। यदि श्रीमती बांगरे 2023 के आने वाले विधानसभा चुनाव में आमला विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार होती हैं तो इस विक्टिम कार्ड का पूरा लाभ श्रीमती बांगरे को मिलना तय है। वहीं सामाजिक दृष्टिकोण से भाजपा को इस विधानसभा सीट पर इस विवाद का बड़ा राजनैतिक नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होंगे श्रीलंका के न्यायमंत्री-अग्रवाल”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News