MTV Roadies Season 19 का आजाग हो चुका है। यूथ पॉपुलैशन से तीखे सवाल करने और खतरनाक टास्क कराने वाले शो एमटीवी रोडीज का 19वां सीजन शुरू हो चुका है। इस शो से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस बार के रोडीज सीजन की टैगलाइन है- कर्म या कांड। शो में एक से बढ़कर एक धुरंधर लोग आकर गैंग लीडर्स को इम्प्रेस कर रहे हैं।
यह भी पढ़े – Silver Gold Price: सोना चांदी के रेट में काफी आई गिरावट, जानिए सोने के ताजा रेट,
गौतम-रिया से भिडे़ प्रिंस | MTV Roadies Season 19
अक्सर देखा गया है कि किसी भी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई होती है, लेकिन रोडीज में तो उल्टी गंगा ही बहती नजर आ रही है। शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गैंग लीडर्स आपस में ही भिड़ गए। गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती से प्रिंस नरूला की लड़ाई हो गई। बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रिंस, रिया और गौतम के बीच बहसबाजी | MTV Roadies Season 19
‘रोडीज 19’ में गैंग लीडर्स के बीच तनातनी देखने को मिली। दरअसल, प्रिंस नरूला डांसर पेरी शीतल को अपनी टीम में लेना चाहते थे। मगर रिया और गौतम इसके खिलाफ थे, और उन्होंने पेरी को मौका देने से इंकार कर दिया। फिर क्या था, प्रिंस की गौतम और रिया से बहसबाजी शुरू हो गई।
यह भी पढ़े – Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत पर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, सुनकर खुश हो जाएंगे,
रिया ने कहा प्रिंस उनसे मांगें माफी | MTV Roadies Season 19
प्रिंस ने रिया और गौतम को बजर दबाने के लिए कहा जिससे कि वह पेरी शीतल को अपनी टीम में ले सकें। लेकिन वो दोनों इस बात के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद प्रिंस गुस्सा गए और अपनी आवाज तेज कर दी। प्रिंस के बात करने के तरीके से रिया गुस्सा गईं। उन्होंने प्रिंस को उनसे माफी मांगने के लिए कहा, जिस पर प्रिंस ने कहा, ”मैं क्यों माफी मांगू, मैंने कुछ किया ही नहीं, और न ही तू मेरी दोस्त है।”
गौतम से भी हुआ प्रिंस की बहस | MTV Roadies Season 19
रिया के बाद प्रिंस की गौतम से भी अनबन हो गई। प्रिंस ने कहा, ”गौतम नहीं चाहता कि मैं बिग बॉस जीतूं। इस पर गौतम बोले- एक होता है बिग बॉस विनर, और एक होता है सिगमा बिग बॉस विनर। यह सुनते ही प्रिंस गुस्सा गए, और कहा ‘एक होता है बिग बॉस विनर और दूसरा होता है सारे शोज का विनर।’
यह भी पढ़े – Car Accident News- रफतार का कहर, टोल बूथ पर टकराई कार, सामने के कांच से ड्राइवर बाहर





