Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

IAS Blood Donation – विश्व रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर- जिप सीईओ ने किया रक्तदान

By
On:

जिला अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर

IAS Blood Donationबैतूल आमतौर पर रक्तदान को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां रहती है। जिसके कारण वे रक्तदान करने में आगे नहीं आते हैं। और ऐसी स्थिति में अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण मरीजों को रेफर करना पड़ता है लेकिन बैतूल जिला ऐसा जिला है जहां रक्तदान को लेकर रक्तदाताओं में काफी उत्साह देखा जाता है और रक्तदान के लिए बढ़चढक़र आगे आते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है कि रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए अधिकारी भी पीछे नहीं रहते हुए रक्तदान करते हैं।

कलेक्टर- जिप सीईओ ने किया रक्तदान | IAS Blood Donation

आज विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा ने भी रक्तदान किया।

रक्तदान को लेकर जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा ने सांध्य दैनिक खबरवाणी से चर्चा में बताया कि कालेज की पढ़ाई के दौरान तो कई बार रक्तदान किया है और अभी कुछ सालों में लगभग 5 बार रक्तदान कर चुके हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि अपने रक्त से किसी की जान बच जाए तो इससे बड़ा कोई कार्य नहीं होता है। लोगों को रक्तदान करना चाहिए। बताया जा रहा है कि कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस भी इसके पहले जिला अस्पताल में रक्तदान कर चुके हैं।

यह थे मौजूद | IAS Blood Donation

इस दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश घोरे ने भी रक्तदान किया। इन दोनों अधिकारियों के रक्तदान करने से रक्तदाताओं को भी प्रोत्साहन मिला है। रक्तदान करने के पश्चात रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, समाजसेवी संजय शुक्ला, शैलेंद्र बिहारिया, तुलिका पचौरी, सुनील द्विवेदी, संजय द्विवेदी, सतीष पारख सहित अन्य समाजसेवी, जिला अस्पताल के डॉक्टर, ब्लड बैंक स्टाफ मौजूद था।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News