Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Congress News – भ्रष्टाचारी पार्टी है भाजपा:निलय डागा

By
—
On:

महाकाल लोक(Mahakal Lok)मामले में कांग्रेस ने लगाए आरोप

Congress News – बैतूल – उज्जैन के महाकाल लोक में तेज हवा चलने से गिरी मूर्तियों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक निलय डागा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारी पार्टी है जिसका नमूना उज्जैन के महाकाल लोक में देखने को मिला। 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा में यहां की मूर्ति पत्तों की तरह नीचे गिर गई। इससे साफ है कि महाकाल लोक निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और ठेकेदार ने टैंडर की शर्तों के अनुसार कार्य नहीं किया है। इस मामले की जांच उच्च स्तरीय होनी चाहिए। जिससे साफ हो जाएगा कि निर्माण कार्य में किस तरह का भ्रष्टाचार हुआ है।

पत्रकारवार्ता के दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि अक्टूबर 2022 में जब प्रधानमंत्री ने महाकाल लोक का उद्घाटन किया था तो झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को श्रेय देने से पूरी तरह से इंकार कर दिया था। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह खुद स्वीकार किया कि महाकाल लोक निर्माण कमलनाथ ने किया था। और यह भी कहा था कि कांग्रेस ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शहर सुनील शर्मा ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कांग्रेस का जो दल गया था उसने घोटाले से जुड़े तथ्य सामने रखे हैं। इन तथ्यों के आधार पर जांच की जानी चाहिए। पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता ब्रज पांडे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू बडोनिया और कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत राजपूत, किसान नेता रमेश गायकवाड़, प्रफुल्ल पाल सहित कांग्रेस प्रवक्ता योगेश गुप्ता मौजूद थे।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Congress News – भ्रष्टाचारी पार्टी है भाजपा:निलय डागा”

  1. After goiing over a feww of thhe artucles oon you site, I honesly loke your technique of blogging.
    I bookmarjed itt to mmy booklmark webpae lst aand wiill bee checkkng back soon.
    Plase vist myy website aas well and leet mee know whatt yoou
    think. xnxx

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News