Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

11 केवी बिजली लाइन का तार WCL लाइन पर गिरा, बाल-बाल बचा हादसा

By
—
On:

खबरवाणी

11 केवी बिजली लाइन का तार WCL लाइन पर गिरा, बाल-बाल बचा हादसा

खबरवाणी / रफीक

सारनी। शोभापुर कॉलोनी के शक्तिनगर क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे बिजली वितरण विभाग की 11 केवी लाइन का तार टूटकर WCL की लाइन पर गिर गया। तार गिरते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं। आसपास मकान और दुकानें होने के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 केवी लाइन का तार पहले WCL की लाइन पर गिरा, जिसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ देर बाद तार टूटकर जमीन पर जा गिरा। घटना की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम ने सुधार कार्य शुरू किया। तार टूटने के कारण नालापार सहित शक्तिनगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की 11 केवी लाइन और WCL की लाइन एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए गुजर रही हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से ऐसी जगहों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था होना चाहिए, ताकि ऊपर से कोई तार टूटकर गिरने की स्थिति में गंभीर दुर्घटना को टाला जा सके।
बिना सुरक्षा उपकरण के खंभे पर चढ़े कर्मचारी
घटना के बाद बिजली सुधार कार्य में जुटे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे। स्थानीय लोगों के अनुसार सुधार कार्य के दौरान कर्मचारी खंभे पर चढ़कर काम करते दिखाई दिए, लेकिन उनके पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नजर नहीं आए। ऐसे में यदि सुधार कार्य के दौरान कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जवाबदारी किसकी होगी, यह भी बड़ा सवाल है।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्रॉसिंग वाली विद्युत लाइनों का निरीक्षण कराकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कर्मचारियों को भी काम के दौरान सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News