Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Chori Ki Sharab – चोरी की शराब बेच रहे थे सस्ते दामों में

By
On:

गंज पुलिस ने दो चोरी के मामलों का किया खुलासा

Chori Ki Sharab बैतूल। गंज थाना क्षेत्र में साड़ी की दुकान और आबकारी कार्यालय में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चोरों की हो रही थी तलाश | Chori Ki Sharab

बैतूल एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने बताया कि 7 मई को गंज में राधाकृष्ण मंदिर के पास साड़ी सरोवर नाम की दुकान में चोरी हुई थी। इसके बाद 21 मई को आबकारी कार्यालय के जब्ती मालखाने का ताला तोडक़र 10 पेटी अंग्रेजी शराब की चोरी हुई थी। पुलिस इस मामले में अज्ञात चोरों की तलाश कर रही थी।

इस दौरान पता चला कि ओझाढाना में नंदलाल धुर्वे नाम का व्यक्ति अंग्रेजी शराब कम कीमत में बेच रहा है। पुलिस ने नंदलाल धुर्वे को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने बताया कि धनराज रंपट और वासुदेव उर्फ कालिया की मदद से उन्होंने आबकारी कार्यालय की दीवार कूदकर शराब की चोरी की थी। इसके अलावा साड़ी सरोवर दुकान में भी उन्होंने चोरी की थी। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

इनकी रही विशेष भूमिका | Chori Ki Sharab

इस कार्यवाही में गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले, उपनिरीक्षक रवि शाक्य, एएसआई रमेश बिल्लोरे, मेघराज लोहिया, प्रधान आरक्षक संदीप इवनाती, आरक्षक नितिन चौहान, गजानंद वाडिवा, दुर्गेश चौरे और सैनिक जयपाल की विशेष भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Chori Ki Sharab – चोरी की शराब बेच रहे थे सस्ते दामों में”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News