फूड इंस्पेक्टर ने 4 दिनों तक पंप से खाली कराया, इससे 1500 एकड़ खेत की होती सिंचाई
Officers Mobile – छत्तीसगढ़ – कांकेर में एक अफसर ने डेढ़ लाख रुपए के मोबाइल के लिए डैम का 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने शुक्रवार को उसे निलंबित कर दिया। उधर, जल संसाधन विभाग के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनसे 24 घंटे में जवाब मांगा है।
यह मामला 21 मई का है। फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दोस्तों के साथ परलकोट बांध गए थे। पार्टी करने के दौरान उनका डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल पानी में जा गिरा। अगले दिन सुबह आसपास के ग्रामीणों और गोताखोर से मोबाइल की खोज कराई गई, जब नहीं खोज पाए तो 4 दिनों तक पंप के जरिए डैम का पानी बहाया गया। इससे डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी। इस पूरी मशक्कत के बाद राजेश को मोबाइल मिल गया।
शिकायत के बाद सिंचाई अफसर मौके पर पहुंचे और पानी निकालना बंद करवाया, लेकिन तब तक 6 फीट पानी निकल चुका था। यह तकरीबन 21 लाख लीटर होता है। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरसी धीवर का कहना है कि उन्हें धोखे में रखकर इतना पानी बहाया गया। उधर, फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दलील दी कि फोन में विभागीय जानकारी थी, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। अब फोन बंद हो गया है।
Source – Internet






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.