सतना में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। कुछ बदमाशों ने धवारी चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर डंडे बरसाए और पत्थर भी फेंके हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में कुछ लोग शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने घटना पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वीडियो कल शाम का बताया जा रहा है।
कमलनाथ ने की जाँच की मांग

वीडियो मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। यह घटना बेहद निंदनीय है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। प्रतिमा की सुरक्षा की व्यवस्था हो।
जीतू पटवारी ने ने भी किया ट्वीट

6 लोगों को लिया हिरासत में
पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर के अंदर आरोपियों की पहचान कर 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मेडिकल नशे के खिलाफ अपनी मांग के प्रति ध्यानाकर्षण कराना चाहते थे इसलिए उन्होंने प्रतिमा पर डंडे ,हथौड़े और पत्थर बरसा दिए।
Source – Internet





