Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Reservation : मुलताई में 15 वार्ड में से 5 वार्ड OBC के लिए आरक्षित

By
On:

मुलताई में गुरुवार को नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न की गई।इस प्रक्रिया में मुलताई में कुल 15 वार्डो का आरक्षण किया गया।

जिसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए ताप्ती वार्ड,वहीं अनुसूचित जाति के लिए गांधी वार्ड,अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए भगत सिंह वार्ड, महावीर वार्ड एवं राजीव गांधी वार्ड सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पटेल वार्ड,तिलक वार्ड, वही अनारक्षित महिला के लिए गुरु साहब वार्ड, विवेकानंद वार्ड,आजाद,अंबेडकर वार्ड एवं सुभाष शास्त्री नेहरू एवं इंदिरा गांधी वार्ड को अनारक्षित रखा गया है

पौन घंटा देरी से शुरू हुई प्रक्रिया

वार्ड आरक्षण के लिए आरक्षण का समय शाम 4:30 बजे से निर्धारित किया गया था। जिसको देखते हुए विभिन्न पार्टियों के लोग तहसील कार्यालय में सभा कक्ष में जमा हो गए थे, लेकिन अधिकारी समय पर आरक्षण प्रक्रिया में नहीं पहुंचे। अधिकारी 5:10 पर आरक्षण प्रक्रिया में शामिल हुए एवं इसके बाद उक्त प्रक्रिया शुरू हो पाई।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News