Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Strange : साहब मेरी बीवी शराब पीती है, मुझे तलाक चाहिए और पति पहुँच गया न्यायालय

By
On:

भोपाल में एक अजीबो गारीब मामला सामने आया है जहाँ पति अपनी पत्नी की शराब पीने की लत से परेशान है और उससे तलाक चाहता है। गौर करने वाली बात तो ये है कि पति ने ही खुद पत्नी को शराब पीने की लत लगाई। जो अब उस पर भारी पड़ रही है।

जब पत्नी शराब के नशे में रहने लगी, तो तंग आकर शराब छोड़ने के लिए कहा। पत्नी ने भी कह दिया कि अब कंट्रोल नहीं होता। पहले पति छोड़े, तभी कोशिश कर सकती है। अब पति उससे छुटकारा पाना चाहता है। उसने कुटुम्ब न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी दायर की है। तर्क दिया है कि शराबी पत्नी बच्चों का पालन पोषण कैसे कर सकेगी।

पति ने ही लगवाई लत

महिला ने बताया कि पति रोजाना शराब पीकर घर आते थे। तब उसी ने घर में ही शराब लाकर पीने की बात कही थी। यह बात पति मान गया। इसी बीच पति ने कहा कि घर में अकेले पीने में इंटरेस्ट नहीं आता। उसे पीने के लिए पार्टनर चाहिए। साथ देने के लिए उसने पत्नी को शराब पिलाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे पत्नी इसकी लत लग गई। वह पति से भी ज्यादा शराब पीने लगी। यही नहीं, नशे की हालत में वह हंगामा करने लगी। इससे पति परेशान हो गया। वह शराब छोड़ने के लिए उसे मनाता रहा, लेकिन वह नहीं मानी। यही नहीं, घर में शराब रखना भी बंद कर दिया, लेकिन पत्नी ऑनलाइन ऑर्डर कर महंगी शराब मंगाने लगी।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Strange : साहब मेरी बीवी शराब पीती है, मुझे तलाक चाहिए और पति पहुँच गया न्यायालय”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News