Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

King Cobra ka Video Viral – महिला की चप्पल उठा कर भागा खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो हुआ वायरल  

By
—
On:

King Cobra ka Video Viral – हमारी इस पृथ्वी पर कई तरह के सांप पाए जाते हैं जिनमे से कुछ खतरनाक होते हैं तो कुछ नार्मल होते है। सीधे तौर पर इनके खतरनाक होने या न होने की पुस्टि इनके जहर से होती हैं जो जितना विषैला उतना खतरनाक। इसी तरह के खतरनाक सांपो में से एक होता है किंग कोबरा जिससे जुड़ा एक मजेदार वीडियो जम कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है की एक महिला की ओर जैसे ही सांप बढ़ता है तो महिला बचाव के लिए उस पर चप्पल फेंक कर मारती है लेकिन कोबरा उसी चप्पल को अपने मुँह में उठा कर भागने लगता है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

IFS ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो(King Cobra ka Video Viral) 

IFS अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दिख रहा है कि करीब 2 मीटर लंबा एक खतरनाक कोबरा सांप एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा है. उसे घर में घुसते देख घबराई महिला उसे चप्पल फेंककर मारती है. खुद को चप्पल लगने से सन्न कोबरा सांप एक बार के लिए ठिठक जाता है. अगले ही पल वह चप्पल को मुंह में दबाकर फन उठाए सरपट वहां से भाग जाता है. 

चप्पल लेकर भगा किंग कोबरा(King Cobra ka Video Viral) 

अपनी चप्पल को लेने के लिए महिला सांप के पीछे पीछे जाती है. महिला की बेटी अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना रही होती है. कुछ दूर जाने के बाद सांप मुंह में चप्पल लेकर पास के एक खाली प्लॉट में घुस जाता है. सांप को इस तरह चप्पल चोरी करते देख महिला और उसकी बेटी खूब हंसती हैं. हालांकि अपनी चप्पल वापस लेने के लिए उनमें से किसी की पास के प्लॉट में जाने की हिम्मत नहीं होती. 

Source – Internet 

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “King Cobra ka Video Viral – महिला की चप्पल उठा कर भागा खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो हुआ वायरल  ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News