Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Highway Par Accident – फोरलेन पर हादसा,बाइक में लगी आग,एक की मौत तीन घायल

By
On:

बैतूल – Highway Par Accident – नागपुर भोपाल हाईवे पर आज दोपहर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 3 घायल हो गए । घटना में एक बाइक में भी आग लग गई । घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में फोरलेन पर दो बाइक की आपस में टकरा गई जिसमें एक बाइक पर तीन युवक सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

एक युवक की मौत 2 घायल(Highway Par Accident

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विक्की राजपूत निवासी छिंदवाड़ा, कुनाल राजपूत निवासी छिंदवाड़ा एवं मिलिंद राजपूत निवासी मुलताई तीनों ही एक बाइक से आज दोपहर मुलताई से इटारसी जा रहे थे । बैतूल बाजार के पास स्थित फोरलेन पर एक और बाइक चालक संतोष काशदेकर उम्र 30 वर्ष निवासी चुनालोमा की बाइक से टक्कर हो गई । घटना में संतोष काशदेकर की मौके पर ही मौत हो गई और संतोष की बाइक में आग लग गई जिससे बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए ।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती(घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती 

घायलों को पुलिस के वाहन से जिला अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया था । इनमें मिलिंद राजपूत की हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल नागपुर रेफर किया गया । मृतक संतोष का शव एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष काशदेकर मजदूरी का काम करता था जिसकी इस भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Highway Par Accident – फोरलेन पर हादसा,बाइक में लगी आग,एक की मौत तीन घायल”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News