खबरवाणी
चिल्लौर झोला छाप डॉ बंगाली ने पूर्व उप सरपंच को रॉड मार कर किया घायल
संवाददाता प्रदीप यादव भीमपुर :- बड़ी खबर चिल्लौर से जहाँ सुरेश राठौर के घर के सामने रहने वाले पश्चिम बंगाल से इलाज करने के नाम पर चिल्लौर में अपनी अवैध इलाज की दुकान गरीब आदिवासी अंचल में संचालित पिछले कई वर्षों से कर रहा है जिसमें की अवैध गर्भपात जैसा भी गंभीर अपराध डॉ बंगाली कई वर्षों से बेखौफ हो कर कर रहा है जिसकी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए उप सरपंच सुरेश राठौर के जाने पर गुस्से में आगबबूला हो कर डॉ बंगाली ने रॉड से कई वार उप सरपंच को मार दिया जिससे बेहोश हो कर निढाल हो कर सुरेश राठौर लहूलुहान हो गए परिजनों को हालात की खबर लगते ही तत्काल 112 बुला कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर लाया गया जहां डाक्टरों ने सिर पर गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है
कब लगेगा झोला छाप डाक्टरों पर अंकुश
ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी संगठनों मीडिया संगठन ने पहले भी कई बार विकाश खंड स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित किया है की अवैध रूप से इलाज कर रहे झोला छाप डाक्टरों पर अंकुश लगाया जाए और क्षेत्र की जनता को गलत इलाज से हो रही मौत पर विराम लगया जाये
बंगालियों के पड़ोसी देश के भी होने का है अंदेशा
पूरे देश में जब एस आई आर की गई है फिर भी अत्यंतगोपनीय तरीके से ये बाहरी लोग दुर्गम दूरस्थ आदिवासी अंचल में बेरोकटोक के गरीबों के स्वास्थय के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और गलत इलाज कर जान से खिलवाड़ कर अपनी जेब भर रहे हैं
अब देखना ये है की शासन क्या कार्रवाई करती है





