खबरवाणी
ट्रांसफॉर्मर के नाम पर ग्रामीणों से लाखों की वसूली*
ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कार्यवाही के लिये सौंपा ज्ञापन।
भैंसदेही। विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये लेने और राशि लेने के बाद ट्रांसफॉर्मर चालू नहीं किए जाने का मामला सामने आया है।
जिसकों लेकर चिखलाजोड़ी के ग्रामीणों ने आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के साथ भैंसदेही पहुँचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं थाना प्रभारी भैंसदेही को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि विद्युत ठेकेदार ने ऐनखेड़ी क्षेत्र में क्रेशर संचालक अमित कामसुंदर चाणक्य से करीब 9 लाख रुपये सहित अन्य ग्रामीणों से भी अलग-अलग राशि ली गई। शिकायत में भोगीलाल रामलाल धोटे से ₹3.60 लाख, रामचंद्र गोमा दहिकर से ₹2.20 लाख, भगवत राव मनु बारस्कर से ₹2.25 लाख, राजेश झाम सिंह से ₹2.40 लाख, संजय बराहे से ₹1.70 लाख, हीरा गोमा से ₹80 हजार तथा केशवलाल रामू पांसे से ₹80 हजार तक की राशि लिए जाने का आरोप है।
ग्रामीणों का कहना है कि राशि लेने के बावजूद कई ट्रांसफॉर्मर आज तक चालू नहीं हुए।
ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की जांचकर दोषियों पर कार्रवाई एवं राशि वापस कराने और बंद पड़े ट्रांसफॉर्मरों को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।
आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि विद्युत ठेकेदार ठेकेदार रवि भाटी उत्तराखंड एवं सुपरवाइजर उमराव उईके ग्राम माथनी तहसील बैतूल की भूमिका की भी जांच हो।और उनकी कंपनी को ब्लेक लिस्टेड किया जाए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने कहा कि किसानों के साथ ठगी करने वाले ठेकेदार पर मामला दर्ज किया जाये एवं किसानों को उनकी राशि वापस दिलाई जाये।
ज्ञापन देते समय युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे,मंडलम अध्यक्ष मोहित राठौर,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी,अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान,कांग्रेस अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष सुभाष मोहरे,पूर्व सरपंच गोरेलाल परते,शोयेब पठान,निखिल देशमुख, मयूर बारस्कर,प्रिंस ठाकुर,पीड़ित किसान हीराजी बारस्कर, विजय धोटे, रामचन्द्र दहिकर, भोगेलाल धोटे, हीराचंद बारस्कर, संजय बराहे, गुनु धोटे, संजू बारस्कर, शंकर धोटे, नीलेश कॉस्दे,राजेश धुर्वे सहित किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




