Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आबकारी विभाग द्वारा ग्राम सिवल, साईंखेड़ा एवं हैदरपुर में अवैध मदिरा की शिकायत पर कार्यवाही कर 05 केस दर्ज

By
On:

खबरवाणी

आबकारी विभाग द्वारा ग्राम सिवल, साईंखेड़ा एवं हैदरपुर में अवैध मदिरा की शिकायत पर कार्यवाही कर 05 केस दर्ज

को ग्राम सिवल, साईंखेड़ा एवं हैदरपुर में महिलाओ द्वारा अवैध मदिरा की शिकायत पर आबकारी विभाग ने स्थानीय लोगों से संपर्क कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में ग्राम सीवल के इंद्रानगर, बंजारवाड़ी, राठया वाड़ी, ग्राम साईंखेड़ा के इन्द्रा नगर, भील मोहल्ला, टांडा क्षेत्र में तथा ग्राम हैदरपुर में अलग अलग 17 स्थानों पर दबिश देकर 05 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया जाकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

कार्यवाही में 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 43 पाव देशी मदिरा प्लेन मौके से बरामद कर जप्त की गई।

 

कार्यवाही में उपनिरिक्षक शेरसिंह मोरे केतन भाबर, मुख्य आरक्षक मुकेश सूर्यवंशी आरक्षक अनीता रावत, हेमंत, कैलाश चौहान, केतन मौर्य, रवि पाल, ब्रजेश, पलक सिकरवार का सहयोग रहा।

 

उक्त ग्रामों एवं अन्य अवैध मदिरा के ठिकानों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

आबकारी दल द्वारा लोगों को अवैध मदिरा की सूचना देने हेतु एवं सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News