खबरवाणी
अमरावती रोड पर डिवाइडर पर चढ़ी कार, बड़ा हादसा टला
मुलताई। नगर में नेशनल हाईवे अमरावती रोड पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक इलेक्ट्रिक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन से पहले सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर पर लगे लाइट के खंभे से भी टकरा गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ।घटना के बाद क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रिक कार को सड़क किनारे कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है इलेक्ट्रिक कार मुलताई अमरावती रोड से गुजर रही थी। फोरलेन से पहले अचानक कार चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद वह डिवाइडर पर लगे लाइट पोल से भी भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा टूट गया। यह तो अच्छा हुआ कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। कार में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे।





