खबरवाणी
पुलिस ने वर्धा नदी से 20 क्विंटल अवैध महुआ लाहन किया नष्ट
मुलताई। थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने का गोरखधंधा जोरो से जारी है। मंगलवार को मुलताई पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र जैन के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी एसके सिंह के मार्गदर्शन मे टीआई विकास पटेल के नेतृत्व मे मंगलवार को वर्धा नदी की खाईयो मे उतरकर पुलिस द्वारा वर्धा नदी के खाईयो मे उतरकर करीब 20 किवंटल अवैध महुआ लाहन नष्ट किया गया एवं अवैध शराब निर्माण के अड्डो को भी नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही मे पुलिस चौकी प्रभात पट्टन स्टाफ की महत्वपुर्ण भूमिका रही।





