Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दिव्यांग सेवा दिवस के रूप में मनाया एड. तन्खा का जन्मदिन

By
On:

खबरवाणी

दिव्यांग सेवा दिवस के रूप में मनाया एड. तन्खा का जन्मदिन

विविध कार्यक्रम आयोजित

नरसिंहपुर प्रख्यात समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता, सांसद, एडव्होकेट विवेककृष्ण तन्खा के जन्मदिवस 21 सितंबर 2026 को टीम विवेक तन्खा द्वारा दिव्यांग सेवा दिवस के रूप में आयोजित किया गया। विविध कार्यक्रमों की श्रंखला में एड. तन्खा के जन्मदिवस पर एम.आई.एम.टी. लॉ कॉलेज के छात्रों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया। संस्था के चेयरमैन इंजी. रूद्रेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाकौशल के गौरव एड. विवेक तन्खा का सेवाभावी व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा है। नरंिसंहपुर जिले से उनकी आत्मीयता एवं आपात परिस्थितियों में उनका सहयोग सराहनीय है जिले को ब्लड बैंक, डायलेसिस यूनिट, राहत स्वास्थ्य विर जैसे अनेक कार्य पीड़ित मानवता को लाभ पहुँचा रहे है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग, एड. रचित तिवारी डायरेक्टर एम.आई.एम.टी. लाॅ काॅलेज, श्रीमती विजेता शर्मा, सुश्री खुषबू कटारिया, उमाकांत द्विवेदी एवं सी.पी. गुप्ता की उपस्थिति रही। एम.आई.एम.टी. ब्लड डोनेशन सेल द्वारा जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। रक्तदान में मेजर डाॅ. पराग नेमा, ले. जितेन्द्र कुमार मिश्रा, करीम खान, डाॅ. अनीता चतुर्वेदी प्रभारी ब्लड बैंक, डाॅ. स्वाति मीणा, डाॅ. प्रियंका नेमा की उपस्थिति में एन.सी.सी कैडेट राहुल विष्वकर्मा ने रक्तदान किया। सामाजिक संस्था आषादीप द्वारा पीड़ित मानवता की सेवार्थ जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। फल वितरण कार्यक्रम में रीतेश राय, मुकेश नेमा, सतीश वर्मा, सुरेन्द्र कटारे, ओम नामदेव, पियूश राजपूत, मनीष नेमा, विवेक जोशी, कमलेश ठाकुर, अंकित रैकवार, टेक बहादुर, विजय नौरिया सहित अन्य उपस्थित रहे। टीम विवेक तन्खा द्वारा विकलांग सेवा संस्थान नरसिंहपुर में दिव्यांग बच्चों को उपहार एवं मिष्ठान वितरित किए गए।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News