Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गेंहूबारसा के शिक्षक ने तिवरखेड़ के विद्यार्थियों को दी शिक्षण सामग्री

By
On:

खबरवाणी

गेंहूबारसा के शिक्षक ने तिवरखेड़ के विद्यार्थियों को दी शिक्षण सामग्री

मुलताई। जिले भर में कलेक्टर द्वारा चलाई जा रही शिक्षा संजीवनी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान से प्रेरित होकर गेहूंबारसा हाई स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक रघुनाथ लोखंडे द्वारा एकीकृत माध्यमिक शाला तिवरखेड के छात्र-छात्राओं को अध्ययन संबंधी सामग्री भेंट की। शिक्षक रघुनाथ लोखंडे ने बताया कि कलेक्टर की इस पहल से एक सैकड़ा से अधिक एकीकृत माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को गणितीय सूत्र की बुक,रफ काफी,स्केल,पेंसिल सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की। अध्ययन सामग्री पाकर स्कूली विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। शिक्षक एवं विद्यार्थी सहित ग्रामीणों ने शिक्षक की इस पहल की सराहना की एवं प्रेरणा लेने की बात कही। वहीं शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों की कैरियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिया तथा संस्कारी बनाने के लिए बच्चों को अपने-अपने माता-पिता के रोजाना चरण स्पर्श बड़ों का आदर गुरुजनों का सम्मान करने की सलाह दी पढ़ाई के महत्व के बारे में शिक्षक ने विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। प्रधान पाठक कमलेश पवार द्वारा शिक्षक लोखंडे का आभार व्यक्त किया गया इस कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से डॉक्टर कुंभारे प्रधान पाठक कमलेश पवार शिक्षक रमेश खांडवे द्वारका चरपे सुरेश सिंह आहाके सुदामा पोटफोडे एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News