Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध प्रतियोगिताऐं सम्पन्न

By
On:

खबरवाणी

सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध प्रतियोगिताऐं सम्पन्न

एम.आई.एम.टी. कॉलेज में हुआ आयोजन

नरसिंहपुर। जिले के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत द्वितीय दिवस पर निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर एवं मेजर डाॅ. पराग नेमा की उपस्थिति में किया गया। प्राचार्य डाॅ. गर्ग ने सेवा संकल्प अभियान 2026 तथा विकसित भारत अभियान 2047 के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सारगर्भित जानकारी साझा की। मेजर डाॅ. नेमा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से अवगत कराया। भाषण प्रतियोगिता में हेमराज सेन, श्रीमती विजेता शर्मा, श्रीमती रश्मि दुबे चित्रकला प्रतियोगिता में सुश्री मानसी जैन, श्रीमती खुशबू निशा, सुश्री शीतल जाट निबंध प्रतियोगिता में श्रीमती आराधना दुबे, श्रीमती रश्मि दुबे, सुश्री दीक्षा केवट ने निर्णायकों की भूमिका का निर्वाहन किया। उक्त अवसर पर श्रीमती माधुरी पटवा, मो. आशिक अली, श्रीमती आकांक्षा नामदेव, सुश्री खुशबू कटारिया, सुश्री नंदिनी विश्वकर्मा, कंचन तखरया सुश्री रुचि दुबे सहित स्टाॅफ मेम्बर्स तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News