Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ के तहत अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ के तहत अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और सूचनाएं जुटाने के लिए मुखबिर तंत्र को पूरी तरह सक्रिय किया गया है। साथ ही, पूर्व के आबकारी प्रकरणों में संलिप्त रहे निगरानीशुदा बदमाशों पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
​ग्राम भैसा के पास दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार
​इसी क्रम में चौकी सिंहपुर (थाना स्टेशनगंज) पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, ग्राम भैसा के सघन घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से अवैध महुआ शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को दबोच लिया।
​गिरफ्तार आरोपी
​मुकेश (पिता नारायण कतिया)
​अन्नीलाल (पिता कढ़ोरीलाल)
​(दोनों निवासी ग्राम मोहद, थाना करेली)
​जब्ती: आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹1 लाख का मशरूका जप्त किया गया है।
​वैधानिक कार्रवाई आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।

सराहनीय भूमिका

​इस सफल और प्रभावी कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही​उपकनिरीक्षक संजय सूर्यवंशी (चौकी प्रभारी, सिंहपुर)​ प्रधान आरक्षक नितिन श्रीवास्तव
​आरक्षक अभिषेक
​सैनिक देवेश शर्मा

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News