Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नरसिंहपुर: लापता युवक का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, लावारिस मिली बाइक व चप्पल; परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार

By
On:

खबरवाणी

नरसिंहपुर: लापता युवक का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, लावारिस मिली बाइक व चप्पल; परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार

नरसिंहपुर। जिले के पलोहा बड़ा थाना अंतर्गत ग्राम खकरिया से पांच दिन पहले लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न किए जाने से आहत परिजनों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और त्वरित जांच की मांग की।
​माँ को ननिहाल छोड़कर लौटते समय हुआ लापता
खकरिया निवासी लाखन गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उनका पुत्र तरबर गुर्जर 14 सितंबर 2026 को अपनी मां (उत्तर बाई) को उनके मायके ग्राम गुर्जर खेडा (गाडरवारा) छोड़ने गया था। उसी रात करीब 8:30 बजे वह वहां से अपने घर खकरिया लौटने के लिए निकला था। रात में जब परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन नहीं उठा। अगली सुबह 15 सितंबर को उसका मोबाइल फोन (7581841813) बंद आने लगा। जब उसकी मां वापस लौटीं तो पता चला कि तरबर उसी रात निकल चुका था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
​पावर हाउस के पास मिली लावारिस बाइक और चप्पल
परिजनों ने मामले की शिकायत पलोहा बड़ा थाने में दर्ज कराई थी। प्राथमिक पड़ताल के दौरान ग्राम भटेरा में पावर हाउस के समीप तरबर की दोपहिया गाड़ी (क्रमांक MP49 ZF 8365) और उसकी चप्पलें लावारिस हालत में बरामद हुईं।
​पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
परिजनों का आरोप है कि गाड़ी और चप्पल मिलने के बाद भी स्थानीय पुलिस आगे की ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है। शनिवार (19 सितंबर 2026) को पीड़ित पिता लाखन गुर्जर ने ग्रामीणों व परिजनों के साथ नरसिंहपुर एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन सौंपकर बेटे की सुरक्षित बरामदगी हेतु संबंधित थाने को सख्त निर्देश देने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News