Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पोषण माह के तहत महिलाओं को पोषण आहार की दी जानकारी

By
On:

खबरवाणी

पोषण माह के तहत महिलाओं को पोषण आहार की दी जानकारी

बुरहानपुर। सेक्टर बैरीमैदान अंतर्गत वार्ड दाऊदपुरा में पोषण माह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं को पोषण आहार, संतुलित खान-पान एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को समझाइश दी गई कि परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दैनिक आहार में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के खान-पान एवं पोषण पर ध्यान देने और नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वार्ड की सुपरवाइजर शफक खान गंगा सहित कार्यकर्ता, सहायिका एवं उषा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने तथा स्वस्थ खान-पान की आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया संदेश स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित रहा। आयोजकों की ओर से महिलाओं को उपलब्ध शासकीय पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News