खबरवाणी
जब रोड पर गड्ढे तो टोल पर किस बात की वसूली- पंकज रानू ठाकुर
किसानों और आमजन की समस्याओं को लेकर उठी आवाज, तत्काल निराकरण की मांग
भैंसदेही। भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र वासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के किसानों की सोयाबीन की फसलें पीला मोजेक रोग से प्रभावित हो गई हैं जिससे उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है ,किसानों के खेत का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
भैंसदेही–परतवाड़ा मार्ग की बदहाल स्थिति में सुधार कर तथा सड़क की मरम्मत होने तक कोठलकुंड टोल नाके पर टोल वसूली रोकने के आदेस दिए जाये।
भैंसदेही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति,डॉक्टरों कि कमी, महिला चिकित्सक एवं पर्याप्त स्टाफ व चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा कुछ दिन पूर्व हॉस्पिटल में प्रसव के बाद बच्चों की मृत्यु की घटना सामने आई थीं,घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाने की मांग की।
हनुमानढाना आरटीओ जांच नाके पर कथित रूप से अवैध वसूली की शिकायतों की जांच की जाए।
नगर परिषद कर्मचारियों को लगभग 40 माह से लंबित ईपीएफ की राशि तत्काल जमा कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी रखी।
वहीं स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों के परिवहन पर चिंता जताते हुए परिवहन एवं शिक्षा विभाग से तत्काल जांच कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
कांग्रेसियों ने जनहित से जुड़ी इन सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर किसानों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को राहत दिलाने की मांग की गई है।
ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान,कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष मोहित राठौर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर,ब्लॉक अध्यक्ष मयूर बारस्कर,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेश आठवेकर,सुभाष मोहरे,निखिल देशमुख,शोयेब पठान,राजेश वाड़ीवा,प्रफुल उईके,अश्विन धुर्वे,संजय सावे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





