Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चांद के साथ दिखा चमकीला ग्रह, आसमान में नजर आया मनमोहक नजारा

By
On:

खबरवाणी

चांद के साथ दिखा चमकीला ग्रह, आसमान में नजर आया मनमोहक नजारा

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। सोमवार शाम आसमान में चांद के साथ एक चमकीला ग्रह दिखाई देने से लोगों का ध्यान आकाश की ओर आकर्षित हो गया। शाम के समय पतले चांद के पास तेज रोशनी वाला चमकीला बिंदु नजर आया, जिसने आसमान की खूबसूरती को और बढ़ा दिया।
जानकारी के अनुसार, चांद के पास दिखाई देने वाला यह चमकीला पिंड शुक्र ग्रह है, जिसे आम बोलचाल में अक्सर शाम का तारा भी कहा जाता है। हालांकि यह कोई तारा नहीं बल्कि सूर्य की परिक्रमा करने वाला ग्रह है। शुक्र सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है, जिसके कारण यह पृथ्वी से बेहद चमकीला दिखाई देता है।
चांद और शुक्र वास्तव में अंतरिक्ष में एक-दूसरे के बेहद करीब नहीं हैं। पृथ्वी से देखने पर दोनों एक ही दिशा में दिखाई देने के कारण आसमान में पास-पास नजर आते हैं। सोमवार शाम सारनी क्षेत्र में भी यह खगोलीय नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में चांद के साथ चमकते शुक्र ग्रह की तस्वीरें कैद कीं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News