Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हरतालिका तीज पर सुबह उमड़ी महिलाओं की भीड़

By
On:

खबरवाणी

हरतालिका तीज पर सुबह उमड़ी महिलाओं की भीड़

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। हरतालिका तीज के अवसर पर सोमवार को महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ तीज का व्रत रखा। सुबह से ही सारनी क्षेत्र की तवा नदी सहित विभिन्न घाटों और हैंडपंपों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने रेत से भगवान शिव और गौरी-गणेश की प्रतिमाएं बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
हरतालिका तीज के अवसर पर तवा नदी , बजरंग मंदिर के बीच स्थित घाट सहित आसपास के साफ-सुथरे नदी घाटों और अन्य स्थानों पर महिलाएं अलसुबह पहुंचीं। महिलाएं अपने साथ गेहूं के ज्वारे और गौर लेकर पूजा स्थल पर पहुंचीं। यहां रेत से शिवलिंग बनाकर भगवान शंकर की पूजा की गई और आरती उतारी गई।
पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने गौर को अपने साथ घर ले जाकर धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा की। हरतालिका तीज पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की तथा अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
दिनभर महिलाओं द्वारा समय-समय पर गौर और शिवलिंग की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। शाम और रात्रि में भी महिलाओं ने भजन-पूजन कर हरतालिका तीज की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। क्षेत्र में सुबह से ही तीज पर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News