खबरवाणी
भाजपा कार्यालय में हुई भगवान श्री गणेश की स्थापना
मुलताई।नगर के भाजपा कार्यालय में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की स्थापना की गई l विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपा अध्यक्ष नीतू पहलाद परमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा का नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो की विशेष उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई l विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा विधि विधान क़े साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश का पूजन किया गया l स्थापना पूजन के अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश पाठक, भाजपा नगर मंदिर महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव भाजपा नगर मंडल मंत्री जया जैन, ज्योति साहू, संजय सोनी,एल्डरमेन बिना पंजाबी, श्यामू ढोमने, प्रीतम सिंह सिसोदिया, पार्षद अजय यादव, महेश खत्री, यशराज शिवहरे, प्रहलाद सिंह परमार सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित थे l





