Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश – माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

By
On:

खबरवाणी

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश – माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस वार्ता

नरसिंहपुर — भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान की संपूर्ण जानकारी को साझा करने के लिए भाजपा कार्यालय में मुख्य वक्ता श्रीमती माया नारोलिया राज्यसभा सांसद, रामस्नेही पाठक जिला भाजपा अध्यक्ष, विश्वनाथ सिंह पटेल विधायक तेंदूखेडा ज्योति काकोड़िया जिला पंचायत अध्यक्ष, सुरेंद्र मोहन नेमा जिला महामंत्री, राहुल कौरव जिला महामंत्री हरगोविंद पटेल पूर्व जिला महामंत्री, वैभव नेमा विधायक मीडिया प्रभारी की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया उक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश के सभी बूथों पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके साथ ही 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं से आए बदलावों को नुक्कड नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। वहीं ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाडी केंद्रों में बच्चों और उनकी माताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित कर पोषण, स्वास्थ्य एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी इसके साथ ही बताया कि प्रदेश के सभी 11,404 शक्ति केंद्रों पर ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की वास्तविक सफलता की कहानियां सामने लाई जाएंगी। प्रत्येक शक्ति केंद्र से कम से कम 10 कहानियां तैयार कर सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी।
‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के तहत 7 अक्टूबर को विभिन्न गांवों और क्षेत्रों को जोडते हुए पदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली आयोजित होंगी। यात्रा के समापन पर सामूहिक रूप से विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा। वहीं ‘नर्मदा यात्रा’ के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जल लेकर वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता समाजसेवा में अपना योगदान देगा। नागरिक भी श्रमदान कर अभियान में सहभागिता कर सकेंगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों में ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में सहायता की जाएगी।
अभियान के अंतर्गत ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ सहित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप और इनोवेटर्स को जोडकर नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनाया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News